मसूरी : स्ट्राबरी बैंक कॉलोनी स्थित माता कालिका मंदिर के समीप विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का कार्य भूमिपूजन समारोह के साथ शुरू हो गया है, जो अप्रैल में बनकर तैयार हो जायेगा. इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

भाजपा के पूर्व मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने स्ट्राबरी बैंक कॉलोनी स्थित माता कालिका मंदिर के पास विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर प. उमेश उनियाल ने पूजा अर्चना की।

इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि मां कालिका मंदिर के पास सामुदायिक भवन बनाया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके. जिस पर विधायक एवं राज्य मंत्री गणेश जोशी ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 6 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत किए, जिसका भूमि पूजन हो चुका है और निर्माण शीघ्र शुरू होकर अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा.

मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी मसूरी की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करने का काम करते हैं इसी कड़ी में लंढौर राजमंडी में 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वह मसूरी के विकास के लिए काम करते रहते हैं, लेकिन समस्या जमीन को लेकर आती है, जो ज्यादातर नगरपालिका के स्वामित्व में है, अगर जमीन उपलब्ध रहती है, तो कई विकास कार्य होंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि मंत्री जोशी इसका उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा किया और भूमिपूजन कर भवन का निर्माण किया गया. जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

इस मौके पर सतीश ढौडियाल, मंदिर के पुजारी राजेंद्र, बाबूलाल, संदीप, अमित, राधेश राजोरी, राकेश, विनोद, विकेश राजोरी आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग टपकेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक