टिहरी/धनौल्टी : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता टिहरी जिले की पूर्वी जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लड़ाई मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन आज विपक्ष खुद मुद्दा विहीन बन गया है. अघोषित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से कर लें ताकि देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सके।

जौनपुर थत्यूड मंडल की एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, मंडल प्रभारी परमवीर पंवार, मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मीरा सकलानी ने केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना को बूथ के अंत तक पहुंचने का आह्वान किया. देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के मजबूत विचारों के आगे विपक्ष के पास ना कुछ पाने को बचा नाही खोने को, उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी मोदी को फिर से प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएगी.

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, बीरेंद्र राणा, आशुतोष कोठारी, हीरामनी गौड़, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार,चंद्र सिंह रावत, सोबत्त रावत सहित बड़ी तादात में मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों सहित विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

चमोली : मार्च के पहले सप्ताह से भेंटा-भर्की सड़क का काम शुरू हो जाएगा