देहरादून। देहरादून नगर निगम के वित्तीय वर्ष में डेढ़ महीने में निगम द्वारा अब तक कुल 34 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया गया है। दूसरी ओर नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है, लेकिन कुछ जिला शासकीय कार्यालय बिना टैक्स चुकाए नगर निगम को चुना लगाने का काम कर रहे हैं.

देहरादून जिले की बात करें तो 84 सरकारी कार्यालयों में करीब 15 करोड़ का टैक्स बकाया है.जिसमें मुख्य एसएसपी ऑफिस, सिडकुल, पीएचक्यू, दून अस्पताल, हेड पोस्ट ऑफिस, सीपीडब्ल्यूडी, सेवायोजन कार्यालय, खेल निदेशालय, ट्रांजिट हॉस्टल, एफआरआइ और सर्व ऑफ इंडिया है ।

वहीं 200 से 250 वाणिज्यिक करदाता ऐसे हैं जिन पर 10 से 12 करोड़ रुपये बकाया हैं। नगर आयुक्त का कहना है कि सभी बकाएदारों को नोटिस भेजने का काम किया जा रहा है और उसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.