जोशीमठ : जोशीमठ में आपदा पीड़ित राहत शिविरों में रह रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर घरों में रखे सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने दो घरों से चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों को नगरपालिका जोशीमठ, गुरुद्वारा जोशीमठ और प्रशासन द्वारा विभिन्न होटलों में अस्थायी रूप से ठहराया गया और प्रभावित लोगों को आपदा में क्षतिग्रस्त घरों को खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से माउंट व्यू होटल के नीचे कॉलोनी में खाली पड़े मकानों से बिजली के तार, स्विच बोर्ड, पानी के नल, घरेलू सामान आदि चोरी होने की सूचना मिल रही थी.22 फरवरी को रघुवीर सिंह पुत्र स्व. पुष्कर सिंह निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो पानी की मोटर, टोंटी व दो गीजर चोरी करने की शिकायत की गई।वहीं जोशीमठ के पास माउंट व्यू होटल में रहने वाले अरविंद रावत ने भी अपने भाई अजय रावत के बंद घर का ताला तोड़कर एक एलईडी. टीवी वीडियोकान 32 इंच, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर बिजली के तार व स्विच बोर्ड चोरी करने की शिकायत जोशीमठ कोतवाली में दर्ज करायी थी।
चमोली पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चमोली पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया. उनकी जांच के बाद गुरुवार को रेकम बहादुर जोशी पुत्र नरबहादुर जोशी व दीपक गिरी पुत्र शोभू गिरी दोनों गांव पूजा पूजा गौमुखी वार्ड. राप्ती नेपाल को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम धामी का तोहफा, फ्री बस सेवा

