देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान और पहचान का प्रतीक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव कौथिग-मुंबई का 12 दिवसीय कार्यक्रम 22 मार्च से गुड़ी पाड़वा के दिन से शुरू हो रहा है. महोत्सव 2 अप्रैल तक चलेगा। यह कार्यक्रम मुंबई के नेरुल के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव में उत्तराखंड के कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लेंगे। जिसमें संगीत क्षेत्र से जुबिन नौटियाल, पवनदीप, प्रसून जोशी और कलाकार सुधीर पांडेय, उर्वशी रौतेला, हिमानी शिवपुरी अपनी प्रस्तुति देंगे।

लोकगायिका रेशमा शाह को बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया