देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले को सौगात देते हुए विभिन्न विभागों की पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. जिसमें जिले की सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनाओं को शामिल किया गया।

सीएम धामी ने एक अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और 3 अरब 74 करोड़ 99 लाख 85 हजार रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.

कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण और 93 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

टिहरी, धनोल्टी, घनसाली, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए क्रमशः 56 करोड़ 5 लाख 87 हजार, 21 करोड़ 92 लाख 35 हजार, 1 अरब 64 करोड़ 89 लाख 82 हजार, 76 करोड़ 99 लाख 84 हजार, 1 अरब 36 लाख 30 हजार व 47 करोड़ 8 लाख 27 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

जबकि इसके अतिरिक्त 65 करोड़ 88 लाख 27 हजार योजनाओं का लोकार्पण एवं सभी विधानसभाओं का शिलान्यास भी किया गया. मुख्यमंत्री ने कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण और 93 योजनाओं का शिलान्यास किया.

लोकगायिका रेशमा शाह को बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया