देहरादून :  उत्तराखंड के पूरन राठौड़ के नाम की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। इसकी वजह है प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उनका जिक्र। बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले के लोकगायक पूरन सिंह राठौर अपनी विकलांगता के बावजूद उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो काम कर रहे हैं, उसकी पीएम और सीएम द्वारा सराहना की जा रही है.

कहा जा रहा है कि बागेश्वर की दुग नाकुरी तहसील के रहने वाले पूरन राठौड़ देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. मैं दिव्यांग पूरन सिंह राठौड़ ने 11 साल की उम्र में गाना शुरू किया था। अब उनकी उम्र 39 साल है। वह गाना गाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी 15 साल की बेटी रोशन 10वीं, 13 साल की नेहा सातवीं, 10 साल की गरिमा पांचवीं और छह साल का बेटा मयंक कक्षा एक में पढ़ता है। पत्नी हेमा देवी उनकी आंखें हैं।

कहा जा रहा है कि पूरन राठौर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से नवाजा गया है. उन्होंने जुला मालूशाही, न्योली, हुड़क्या बौल, श्रतु रैण, जागर, भगनौल आदि विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत कर संस्कृति बढ़ाने के क्षेत्र में कार्य किया है। पूरन राठौर एक ऐसे लोकगायक हैं जिनके गीत आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। वह हर कला में निपुण है। उनके कई गीत जागर, न्यौली, भगनौल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में पूरन राठौर ने सोशल मीडिया पर अपनी कला को जन-जन तक पहुंचाया है। यह काबिले तारीफ है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे उत्तराखंड के अस्पताल : डॉ. धन सिंह रावत