टिहरी : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी कि सोमवार को पीपलडाली क्षेत्र में झील के किनारे से एक लड़की लापता हो गई है, एसडीआरएफ की टीम झील में संभावित डूबने की आशंका पर सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना के आधार पर एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षक पंकज खरोला के साथ मय डीप डाइविंग इक्विपमेंट के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई.

जैसे ही इस लापता लड़की की चप्पल झील के किनारे मिली, लड़की के झील में डूबने की आशंका प्रबल हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

एसडीआरएफ के गहरे गोताखोरों द्वारा कई स्थानों पर गोता लगाने के दौरान करीब 30 फीट की गहराई में युवती का शव मिला और उसे किनारे लाकर जिला पुलिस को सौंप दिया गया.

मृतक लड़की का नाम :- कुमारी मानसी नेगी उम्र – 15 पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह नेगी।

पता :- ग्राम – खान्ड , जिला – उत्तराखण्ड।

रेस्क्यू टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी पंकज खरोला, राकेश सिंह, आरक्षी पंकज बिष्ट, अनिल नेगी, चालक जितेन्द्र सिंह।