मसूरी। मसूरी वन प्रमंडल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे वन संरक्षक यमुना मंडल डाॅ. विनय भार्गव ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि वन विभाग स्थानीय लोगों की भागीदारी से काम करे, ताकि उनकी आजीविका भी बढ़ सके ।इस दिशा में मसूरी वन प्रभाग ने बहुत ही अच्छे कार्य किए है।
मसूरी वन प्रभाग कार्यालय में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में वन संरक्षक यमुना वृत्त डा. विनय भार्गव ने कहा कि जो कैट फंस संचालित किए जा रहे हैं उसमें कई तरह की आजीविका व गतिविधियों से लोगों को जोड़ रहे हैं। साथ ही उन्हें प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की जानकारी भी दी, ताकि स्थानीय ग्रामीणों व लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि मसूरी में पानी की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग मेड शेड वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने जा रहा है. साथ ही भविष्य में यमुना नदी कायाकल्प परियोजना भी चलेगी। अगलाड क्षेत्र में जो बैरन स्लोप्स है या जहां भूमि व वनों का क्षरण हुआ हैं।इसके चलते जल स्रोत कम होने पर वन विभाग उन क्षेत्रों में जल संचयन व संवर्धन करेगा, ताकि जल समस्या का समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर मसूरी वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष सिंह, रेंजर शिव प्रसाद गैरोला आदि मौजूद रहे.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे उत्तराखंड के अस्पताल : डॉ. धन सिंह रावत

