मसूरी। वादा निभाओ -आवास बनाओ शंखनाद आन्दोलन के तहत शिफनकोर्ट आवासहीन कमेटी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को धरना स्थल पर आने की मांग को लेकर आज दिन रात अनशन पर बैठेगी और धरना देगी. दूसरी ओर शुक्रवार को उक्रांद के नेतृत्व में शिफनकोर्ट के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासन के वादों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर शीघ्र शिफनकोर्ट वासियों को आवास आवंटित करने की मांग की व चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आवास न बने तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जायेगा।

धरना स्थल पर बैठक कर समिति ने निर्णय लिया है कि अब दिन रात धरना दिया जायेगा. शिफनकोर्ट के रहवासी अपने परिवार सहित धरना स्थल पर ही दिन रात डेरा डालेंगे. यह भी तय हुआ कि मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी आज एक समारोह में मसूरी आ रहे हैं. उन्हें अपने वादे के अनुसार आईडीएच लंढौर में आवास निर्माण और डेढ़ वर्ष पूर्व के भूमिपूजन की स्थिति से अवगत कराने को कहा था.

समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी ने बताया कि आज वे मंत्री गणेश जोशी को धरना स्थल पर आने की मांग को लेकर अनशन पर बैठेंगे. अध्यक्ष संजय टम्टा ने कहा कि आज से शिफानकोर्ट की सभी माताएं, बहनें और सभी मजदूर दिन-रात काम छोड़कर धरने पर बैठेंगे.कार्यक्रम स्थल पर ही धरना देंगे। शुक्रवार को मसूरी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नागेन्द्र उनियाल धरने के समर्थन में उतरे और कहा कि शिफन कोट के बेघर लोगों को मकान आवंटित होने तक ट्रेड यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज क्षेत्री, संयोजक प्रदीप भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षत वर्मा आदि शामिल हुए। धरने पर कन्हेया लाल भटट, बलबीर भंडारी, अनुज शाह, सुषमा देवी, मुकेश लाल, नंदा देवी, लखी राम, दयाल सिंह, रमेश शाह, आशा लाल, सुदंर लाल, जगदीश लाल, प्रमोद, राज मोहन, जयपाल सिंह पंवार, मदन भटट, कुशी देवी, संगरांदी देवी आदि मौजूद रहीं।

पांच महीने से लापता बेटे को पाकर मां खुश हुई ।