देहरादून: 12 मार्च से शुरू हो रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. इस क्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडे जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इसके बाद दरबार साहिब से सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नौ सदस्यों का जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। जहां श्री गुरु राम राय महाराज के जयघोष के बीच 60 फीट ऊंचा झंडा फहराया गया। इधर दरबार साहिब में कल (रविवार) से संतों के आगमन का क्रम शुरू होगा.

60 फीट ऊंचा झंडे जी का आरोहण गया

दरबार साहिब से सुबह रवाना होने के बाद दोपहर में यह दल अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने झंडेजी को उतारने के बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल व पंचगब्यों के साथ स्नान कराया । हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचा ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान पूरा परिसर श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। संगत में प्रसाद व लंगर का वितरण किया गया। श्री झंडा मेला योजना समिति के प्रशासक के.सी. जुयाल ने कहा कि मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। मेले की शुरुआत 12 मार्च को ध्वजारोहण के साथ होगी।

देहरादून के सहसपुर में आज पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा

ऐतिहासिक झंडा मेला के धार्मिक कार्यक्रम एक मार्च से शुरू हो गए हैं। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में आज यानी शनिवार को पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। रविवार को पैदल संगत कांवली होते हुए दरबार साहिब पहुंचेगी। दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में दर्शनी गेट पर परंपरा के अनुसार पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

निरंकारी मिशन ने टपकेश्वर मंदिर व तमसा नदी में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक