देहरादून : चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जिसमें एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू किया था।

हालांकि, वर्तमान में राज्य और राज्य के बाहर से आने वाले लोग केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 11 दिनों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. जिसमें केदारनाथ के लिए 101156 और बदरीनाथ के लिए 82428 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

केदारनाथ का प्रसाद कागज के बैग में दिया जाएगा

केदारनाथ यात्रा के लिए तैयार चौलाई का प्रसाद पॉलीथिन में पैक नहीं किया जाएगा। प्रसाद कागज के बैग (ब्राउन वेक्स कोटेड पेपर) में दिया जाएगा। शुक्रवार को डीएम ने भारतीय पैकेजिंग संस्थान व महिला स्वयं सहायता समूहों से प्रसाद की गुणवत्ता व एक समान पैकिंग को लेकर चर्चा की.

भारतीय पैकेजिंग संस्थान की सलाह पर कागज के बैग में प्रसाद देने का निर्णय लिया गया। डीएम ने सभी समूहों से पैकिंग बैग पर अपनी संस्था का नाम, पता बार कोड अंकित करने को कहा।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों को जो भी प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा, उसकी दरें तय की जाएंगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे. प्रसाद बेचने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, जिला उद्योग के महाप्रबंधक एचसी हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, केदारनाथ सोविनियर के प्रभारी भाष्कर पुरोहित, केदारनाथ महाप्रसादम स्वायत्त सहकारी संघ के अध्यक्ष सुनील झिक्वांण और केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।

निरंकारी मिशन ने टपकेश्वर मंदिर व तमसा नदी में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक