देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अदाणी मुद्दे पर 13 मार्च को गैरसैंण मार्च निकालने का ऐलान किया है. इस संबंध में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आह्वान किया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है।
कांग्रेस इसका विरोध करती है। इसके विरोध में छह फरवरी से देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. इसके लिए सभी जिला व महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है।

