मसूरी। लाइब्रेरी स्थित गुरुद्वारे में महिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर गढ़वाली, जौनपुरी व अन्य नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर सौम्या ने डांस किया, मधु ने गाया और स्वाति और आकांक्षा ने खूबसूरत डांस किया. वहां फूल और गुलाल से होली खेली गई।
इस मौके पर नगर पार्षद जसबीर कौर ने सभी को महिला दिवस व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहली बार होली व महिला दिवस एक ही दिन पड़ रहा है। इसलिए इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिलाओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। इनमें संस्कृति और लोक कला के क्षेत्र में विजयलक्ष्मी काला, लोक सेवा आयोग में चयनित दिव्या थलवाल, आशा कार्यकत्री सुनीता रावत, शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, रचना शर्मा, रीना, व सुधा शामिल हैं।
इस मौके पर विजय लक्ष्मी काला ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज का निर्माण नहीं हो सकता। महिलाओं को पुरुषों से श्रेष्ठ माना जाता है। यही कारण है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और समाज में बराबरी की हकदार हैं।
वहीं शुभ मंगलम की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने भी सभी को महिला दिवस व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की निर्माता होती हैं. उन्हें समाज में एक विशेष दर्जा दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन रूबीना अंजुम ने किया।
इस मौके पर नगर पार्षद सरिता पंवार, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा, मनीषा खरोला, सोनिया, भरोसी रावत, अनीता थलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

