देहरादून : पुलिस ने भी होली को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। होलिका दहन और रंग खेल के दिन पुलिस कड़ी सुरक्षा रखेगी। इसके लिए पूरे जिले को आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 सब सेक्टर में बांटा गया है। इनकी जिम्मेदारी विभिन्न रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। दंगाइयों को जेल भेजा जाएगा।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि होलिका दहन को लेकर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिन क्षेत्रों में पहले विवाद हो चुका है वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इलाके के असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है।
उसके खिलाफ मुचलका दाखिल किया गया है। इसके अलावा थाना व चौकी स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर जिम्मेदारों को मार्गदर्शन दिया गया है। ताकि क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे।
चुनौती का दिन रंग खेलने वाला रहता है। इसके लिए आठ मार्च को पुलिस ने हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। पेट्रोलिंग के लिए थाना और चौकी पुलिस के अलावा सीपीयू भी तैनात रहेंगे. ताकि, किसी भी विवाद और अनबन को समय रहते सुलझाया जा सके।
शराब के ठेके आठ को बंद रहेंगे
डीएम सोनिका ने होली पर जिले की सभी शराब दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शराब के ठेके आठ मार्च को शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे. उन्होंने पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में घायल हुए अमिताभ बच्चन, पसली में चोट, सांस लेने में तकलीफ

