देहरादून : चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगी। ये टोकन एक घंटे के स्लॉट में जारी किए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए वैध होंगे। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है।

पहले तीर्थयात्री बसों और पैदल ही धाम पहुँचते थे। समय बचाने के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। जिससे कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हुई। दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आता।

मंदिर परिसर में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। अब पर्यटन विकास परिषद ने इसे धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। ये टोकन पर्यटन विकास परिषद द्वारा बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर जारी किए जाएंगे।

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिरों के प्रवेश द्वार पर दर्शन के लिए टोकन देने की व्यवस्था की जा रही है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। टोकन मिलने के बाद चार घंटे के अंदर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इससे आपको लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। – योगेंद्र गंगवार, उपनिदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

National Games: उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये तैयारी के लिए दिए