नैनाबाग : आज बात करते है नारायण सिंह राणा पूर्व मंत्री और पूर्व सैनिक की जो की टिहरी जिले के नैनाबाग क्षेत्र के चिलामू ग्राम के रहने वाले है देहरादून से लगभग 150 किलोमीटर दूर, टिहरी जिले में एदी नामक गांव के निकट , एक भूतपूर्व सैनिक नागटीबा देवांशी रिजोर्ट चलाते है, न केवल पर्यटकों को पहाड़ की ओर आकर्षित करने के लिए , बल्कि इसके साथ साथ वह उत्तम किस्म के सेव की विभिन्न प्रजातियों को रोपकर स्थानीय बागवानों को भी जागरूक कर रहे हैं।

नारायण सिंह राणा के रिसोर्ट में हमें खेती, किसानी, बागवानी की जानकारी दी गई। राणा यह सब अपने फायदे के लिए नहीं कर रहे हैं; बल्कि उनका लक्ष्य हर पहाड़ के माली और किसान को आत्मनिर्भर बनाकर देश के विकास में अपना योगदान देना है।

नारायण सिंह राणा चाहते तो देहरादून में विश्राम कर लेते, लेकिन वे कर्मयोगी हैं, विश्राम नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, आने वाले पर्यटकों के लिए रिसॉर्ट में ही शूटिंग प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

कर्नल अजय कोठियाल और नारायण सिंह राणा दोनों ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पर संघर्ष किया और अब दोनों सज्जन अपने-अपने तरीके से युवाओं, किसानों और बागवानों को शिक्षित करने के लिए पर्यटनशील हैं।

मसूरी – एसडीएम ने कार्य की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई