टिहरी गढ़वाल : टिहरी जिले से आ रही बड़ी खबर नैनबाग पुलिस ने गबन के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से फरार चल रहा था. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल दिनांक 12.10.2022 को थाना कैम्पटी, नई टिहरी पर डा0 आशुतोष जोशी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / संयुक्त निदेशक (पशुपालन), जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा तहरीर दी गई कि शासनादेश संख्या 120/XV-1/5(2)/ 2022 दिनांक 06-09-2022 के क्रम में निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा अधोहस्ताक्षरी को सम्बोधित पत्रांक 3637/ स्था0 एक / व्य0 प0 / 2022-23 दिनांक 15-09-2022 के अनुरूप, डा0 सुनील कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 द्वारा, राजकीय पशु चिकित्सालय पन्तवाडी के अंतर्गत, चारा बैंक पन्तवाडी के भारतीय स्टेट बैंक नैनबाग अंतर्गत सरकारी खाता संख्या 31762879163 के रिवाल्विंग फण्ड से रु0 8,87,532/- मात्र ( रु0 आठ लाख सत्तासी हजार पांच सौ बत्तीस मात्र ) का गबन किया गया है।
उपरोक्त आदेश में आदेश जारी करने से पूर्व इस मामले में डा0 डी0सी0 गुरुरानी और किशोर कुमार बड़थ्वाल द्वारा एक संयुक्त जांच की गई। जांच समिति और निदेशक पशुपालन विभाग, उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड सरकार को संबोधित अनुशंसा पत्र में डॉ. सुनील कुमार को वित्तीय अनियमितताओं/धन के गबन का दोषी पाया गया है।
तहरी के आधार पर म0अ0स0. 31/2022 धारा 409 409भा0द0वि0 बनाम डॉक्टर सुनील कुमार के खिलाफ थाना कैंपटी में मामला दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी नैनबाग उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत को सौंपी गई है. आरोपित सुनील कुमार को विभाग ने पूर्व में निलम्बित कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
सुनील कुमार पुत्र शंकर राम निवासी दमुवाडूंगा काठ कोदाम हल्द्वानी जिला नैनीताल हाल डाक्टर, पशु चिकित्सालय हनुमान चटटी नौगांव ब्लॉक उत्तरकारशी उम्र 40 वर्ष।

