देहरादून : क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाने और खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश में खिलाडिय़ों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी उपाय किए गए हैं। प्रदेश में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही खिलाड़ियों को उचित वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने खेल के विकास और खिलाड़ियों के हित को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि मौजूद रहे।


Recent Comments