कैंम्पटी : उत्तराखंड आंदोलनकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तरकाशी जिले ओबीसी मोर्चा का प्रभारी मनोनीत होने पर भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल कैंम्पटी फॉल द्वारा ढोल दमाऊ के साथ फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया गया. आपको बता दें कि हाल ही मे भाजपा नेता राजेश नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एव उत्तरकाशी जिले ओबीसी मोर्चा का प्रभारी मनोनीत किया गया जिसको लेकर गृह क्षेत्र केंपटी में ग्राम पंचायत सिया के प्रधान बिजेंदर पवार की अध्यक्षता में राजेश नौटियाल का भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है. मैं बखूबी से इस पद का निर्वहन करूंगा।

साथ ही उन्होनेँ बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार ओबीसी समाज के साथ हर वर्ग के लिए सरकार निरंतर बेहतर कार्य कर रही है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, महामंत्री संदीप खन्ना , नरेश पवार, अनूप थपलियाळ , ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रैपाल रावत सेवानिवृत , सूबेदार होशियार सिंह पवार, बच्चन सिंह, अनिल पवार, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला , कनिष्ठ पमुख समीर पवार, नरेंद्र पवार, आशुतोष कोठारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह पवार, किशन सिंह पवार, संसार राणा , सूरत पवार , महिपाल सजवाण , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण , अनिल नौटियाल, सुनील नौटियाल ,रमेश नौटियाल , जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, ग्राम प्रधान बिजेंदर पवार , श्री पाल रावत , रामचंद्र रावत , साधना पवार, सूरत पवार आदि के साथ -साथ सेकड़ो स्थानीय व्यापारी , भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का सुंदर संचालन हुकुम सिंह पवार द्वारा किया गया.

उत्तराखंड बजट 2023: चारधाम यात्रा रूट पर वाहन चालकों को सुविधा देगी सरकार, बजट में किए ये प्रावधान