देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को समय पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में शामिल जिलाधिकारी के साथ आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पर्यटन और पुलिस अधिकारियों से बैठक करने को कहा है. उन्होंने कहा कि यह भी देखना चाहिए कि यात्रा मार्ग से जुड़े व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में प्रदेश में इस वर्ष से अधिक श्रद्धालु आएंगे, इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करना आवश्यक है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा व्यवस्था 15 अप्रैल तक पूर्ण कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं पर कार्य करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ-साथ यात्रा मार्गों में सुधार के भी निर्देश दिए हैं.