देहरादून : उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूट आवंटित किए हैं। गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुरुवार को टेंडर खोल दिए गए हैं, जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।
चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ तक हेली सेवा संचालित की जाती है। जिसमें नौ विमानन कंपनियों का चयन टेंडर के जरिए किया गया है। अब तक यूकाडा ने छह मार्गों का आवंटन किया है। बाकी तीन रूटों के लिए दोबारा टेंडर होंगे।
यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने कहा कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा के संचालन के लिए टेंडर खोल दिए गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आकलन के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।


Recent Comments