देहरादून : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को तोहफा दिया है। गडकरी ने ट्वीट किया कि एनएच(ओ) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में एनएच-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए रु. 348.56 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका शुक्रिया अदा किया है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर रहेगा.

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हल्द्वानी : घूस मांगने वाली ग्रामीण महिला को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार