देहरादून : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत लिया है। उन्होंने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है. उनकी पुरुष टीम ने पांच बार आईपीएल जीता है।

नताली ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद में नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं।हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली की खराब शुरुआत
इससे पहले दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में 11 रन बनाकर आउट हो गईं। दो गेंद बाद एलिस कैप्सी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. दोनों विकेट इस्सी वोंग ने फुल टॉस गेंदों पर लिए।इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ पारी को संभाला, लेकिन पांचवें ओवर में वोंग की फुल टॉस पर जेमिमा भी नौ रन बनाकर आउट हो गईं।

दिल्ली की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इसके बाद लैनिंग और मरिजान कैप की अनुभवी जोड़ी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन कैप 18 रन पर अमेलिया केर का शिकार हो गए। इस समय दिल्ली का स्कोर 73 रन था। इसके बाद दिल्ली ने छह रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये और टीम का स्कोर 15.6 ओवर में नौ विकेट पर 79 रन कर दिया.

मुंबई के लिए वोंग और मैथ्यूज का कमाल
मुंबई इंडियंस के लिए इस्सी वोंग और हेली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। हालांकि, वोंग ने भी अपने चार ओवरों में 42 रन दिए। वहीं, मैथ्यूज ने चार ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और दो मेडन ओवर फेंके। वोंग ने दिल्ली के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया, जबकि मैथ्यूज ने निचले क्रम को तहस-नहस किया। इन दोनों के अलावा अमेलिया कैर ने भी दो अहम विकेट लिए। दिल्ली की कप्तान लैनिंग रन आउट हुईं।

नेगी का बड़ा खुलासा: आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने किया अहम खुलासा, पांच साल में दस गुना बढ़ी मेयर गामा की संपत्ति