मसूरी : मसूरी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आज कड़े शब्दों में PWD विभाग को चेतावनी दी है। PWD विभाग और इनके ठेकेदार द्वारा काम ठीक कार्यप्रणाली से नहीं किया जाता है । मंगलवार को माल रोड पर अंबेडकर चौक के निकट विद्युत विभाग की मेन केबल कट जाने के कारण आज जिंसी, भिलाड़ू पर विद्युत ना होने से पंपिंग बाधित रही जिस कारण आज प्रातः जल आपूर्ति नहीं हो पाई ।इससे आज करीब लाखो की आबादी पीने के पानी के लिए तरस गई। ये बार बार बोलना अच्छा नहीं लगता, और व्यतीत होता है की हम सिर्फ शिकायत करने योग्य ही हैं।

आज मसूरी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने SDO को एक पत्र लिखा है पत्र में उन्होने विद्युत केबिल जल्दी से ठीक करने का आग्रह किया है । और पत्र में उन्होने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही बताई है। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार अपनी मन मानी करने पर उतारू हैं, बिजली, पानी, इन्टरनेट सेवा, सीवर आदि सभी व्यवस्थाओं का ये ध्यान नहीं देते, टेन्डर अनुसार पैसे पूरे भुगतान होते हैं पर गुणवत्ता शून्य बराबर है। BSNL सेवायें भी बाधित, मसूरी के कई भागों में टेलीफोन सेवा प्रभावित हैं क्योंकि माल रोड़ पर काम करते समय PWD ठेकेदार द्वारा बिना सोचे समझे रोड को स्क्रैप किया जाता है।

मसूरी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आखिरी में SDO साहब से विनती की बिजली, पानी, सीवर, internet, यूटिलिटीज का थोड़ा ध्यान रखे ।

उत्तराखंड: काशी की तर्ज पर बनेगा केदारनाथ-तमिल संगमम, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आया आइडिया, जानिए वजह