देहरादून : आईपीएल 2023 का छठा मैच आज खेला जाएगा। यह मैच चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। चार साल बाद चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. दूसरी ओर, लखनऊ की टीम अपने जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। लखनऊ ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया।कुल मिलाकर सीएसके और लखनऊ के बीच होने वाला यह मैच रोमांचक जंग का गवाह बनेगा। आइए आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड।

पहला मैच हार गए 

आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की टीम इस मैच में अच्छा स्कोर करके हार गई थी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। लेकिन गुजरात ने 4 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने उस मैच में 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। लखनऊ के खिलाफ मैच में उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद की जाएगी. इसके अलावा बेन स्टोक्स भी इस मैच में अपनी काबिलियत साबित करना चाहेंगे।

सीएसके बनाम एलएसजी आमने-सामने

आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स का इतिहास ज्यादा लंबा नहीं है। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में प्रवेश किया था। लखनऊ की टीम पहले सीजन में ही प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएसके और लखनऊ के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। आईपीएल 2022 में आयोजित इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. इस तरह मनोवैज्ञानिक बढ़त लखनऊ की टीम के पास है।

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी नंबर वन, सीएम धामी ने दी बधाई