मसूरी : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की मसूरी इकाई की आम बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया. बैठक की अध्यक्षता आशा यूनियन की अध्यक्ष बीना रावत ने की।

आशा स्वास्थ्य कर्ता संघ की वार्षिक आम बैठक कैमल्स बैक रोड स्थित होटल रेस्तरां कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संघ की वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।सीटू के प्रांत सचिव लेखराज,  आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन शिवा दुबे, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी यूनियन मसूरी के अध्यक्ष सोबन सिंह पंवार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका यूनियन मसूरी इकाई की महामंत्री ममता राव आदि ने अपने विचार रखे और वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की समस्या दिन प्रतिदिन मोदी सरकार में बढ़ती जा रही है।वक्ताओं ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार मजदूरों के हित के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचाने में लगी है, जिससे मजदूर वर्ग में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आम बैठक के बाद एक नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, जिसमें बीना रावत तीसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं। जबकि संगीता भंडारी, गुडडी देवी उपाध्यक्ष, सुनीता सेमवाल महामंत्री, सुधा भंडारी व रीना देवी सचिव, राम प्यारी कोषाध्यक्ष, व संगीता लेखवार, सीमा, सुनीता तेलवाल व सीमा सिंह को कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है.

मसूरी हादसा: इमरजेंसी में आए  28 लोग परेशान और तड़प रहे थे, लेकिन उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा.