देहरादून : आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम की जीत का सिलसिला दूसरे मैच में भी जारी रहा क्योंकि उसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में राजस्थान की टीम को 198 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके बाद वह 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. इस मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए गेंदबाजी में नाथन एलिस  ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

राजस्थान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण यह मैच हार गई।

इस मैच में 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए रविचंद्रन अश्विन को यशस्वी जायसवाल के साथ मैदान में भेजा गया था. यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन फिर 8 गेंदों में 11 रन बनाकर अर्शदीप को अपना विकेट दे दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर ने अश्विन के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया.

राजस्थान की टीम को 26 के स्कोर पर एक और झटका अश्विन के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद बटलर और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को 57 रन पर तीसरा बड़ा झटका जोस बटलर के रूप में लगा जो 19 के निजी स्कोर पर नाथन एलिस का शिकार बने।

यहां से कप्तान संजू सैमसन ने देवदत्त पद्दिकल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया, जिससे दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई. सैमसन 25 गेंद पर 42 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। राजस्थान की टीम ने 124 के स्कोर तक अपने 6 अहम विकेट गंवा दिए.

शिमरोन हेटमायर ने मैच जीतने के लिए तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह भी 18 गेंदों पर 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौट गए और राजस्थान 5 रनों से मैच हार गया. इस मैच में पंजाब की ओर से नाथन एलिस ने 4 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

शिखर धवन और प्रभसिमरन की पारी ने पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

इस मैच में पंजाब किंग्स टीम की पारी की बात करें तो कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने बल्ले से काफी अहम भूमिका निभाई. जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप हुई। इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए।

इस मैच में आखिरी मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 86 रनों की शानदार पारी खेली. पंजाब की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।

कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ जागरूक किया