देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार में एक संक्रमित मामला सामने आया है. पिछले 24 घंटे में 404 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 24 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लगातार नए संक्रमित मिलने से एक्टिव केस बढ़कर 101 हो गए हैं।
टीके की खुराक नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान?
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल कोविड की वैक्सीन नहीं है। जबकि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. 22.91 से अधिक लोगों को बूस्टर खुराक दी गई।
केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सैंपल टेस्टिंग और मॉनिटरिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं. लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन नहीं है। जो एहतियातन डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों जा रहे हैं। उन्हें टीका नहीं लग रहा है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है. राज्य को जल्द ही लगभग एक लाख कोवीशील्ड टीकों की खेप मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।
मसूरी के 200 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी नगर पालिका : अनुज गुप्ता

