देहरादून : आईपीएल 2023 का दसवां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद अपना आखिरी मैच हारकर आ रही है, जबकि सुपरजायंट्स अपना आखिरी मैच जीतकर आ रही है। मैच से पहले जानिए कैसी हो सकती है इन दोनों की प्लेइंग इलेवन और कैसा रहा है इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड।
आईपीएल के अब तक के इतिहास में ये दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। क्योंकि पिछले साल ही लखनऊ की शुरुआत हुई थी। दोनों टीमें साल 2022 में भिड़ी थीं। केएल राहुल उस मैच में हैदराबाद के लिए खतरनाक साबित हुए थे। उन्होंने 50 गेंदों पर 68 रन जोड़े। हालांकि, वह इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही है। सनराइजर्स भी अंक तालिका में सबसे नीचे है। पिछले मैच में उसे राजस्थान के खिलाफ 72 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
सनराइजर्स और लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है
लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), यश ठाकुर, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आवेश खान, मार्क वुड और रवि बिश्नोई
सनराइजर्स हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), टी नटराजन, फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक

