देहरादून : आईपीएल 2023 के 10वें मैच में  लखनऊ लूपर जायंट्स की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से था। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। लखनऊ ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम 128 रन ही बना सकी। जवाब में लखनऊ की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

लखनऊ ने आसानी से मैच जीत लिया

इस मैच में चेज करने उतरी लखनऊ की टीम  ने फिर जोरदार शुरुआत की। लेकिन फिर सनराइजर्स ने मैच में वापसी की और 45 रन पर काइल मेयर्स और दीपक हुड्डा  के रूप में लखनऊ को दो झटके दिए. इसके बाद क्रुणाल पंड्या (34) ने केएल राहुल (35) के साथ मिलकर मैच का रुख लखनऊ की ओर मोड़ दिया। सनराइजर्स की ओर से आदिल रशीद  ने 2 विकेट लिए।

हैदराबाद ने 128 रन बनाए

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इस मैच में अनमोलप्रीत सिंह ने 31 रन बनाए। वहीं, राहुल त्रिपाठी के बल्ले से 35 रनों की धीमी पारी निकली। और अब्दुल समद 21 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 3 विकेट लिए। और अमित मिश्रा ने 2 विकेट लिए।