देहरादून: होरावाला संजीवनी रिसॉर्ट में एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान यहां से 14 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अनैतिक देह व्यापार के एक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
देर रात रिसॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। यहां पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहसपुर थानाध्यक्ष ग्रिस नेगी ने बताया कि जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिली है. मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी गई है।

