मसूरी। प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार अभियान चला रही है। जिसके तहत लंढौर बाजार में तीन किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त की गई। साथ ही पांच दुकानों का चालान कर 3200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक किरन राणा मियां ने बताया कि नगर प्रशासनिक अधिकारी राजवीर चौहान के निर्देश पर पॉलीथिन के खिलाफ समय-समय पर लगातार अभियान चलाया जाता है. जिसके तहत लंढौर बाजार में अभियान चलाया गया, जिसमें तीन किलो से अधिक पॉलिथीन बैग जब्त किए गए। साथ ही पांच दुकानों का चालान कर 3200 रुपये वसूले गए। साथ ही चेतावनी भी दी कि कोई भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभियान लंढौर क्षेत्र के महाराजा अग्रसेन चौक से गुरूद्वारा चौक तक चलाया गया। इस दौरान दुकानों की भी तलाशी ली गई।
इस मौके पर सफाई राजेंद्र, मुकेश, प्रताप, सुरेंद्र, व अंजलि आदि मौजूद रहे।

