देहरादून : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश के 13 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को सरकार हर महीने दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत अनुदान देगी. इसमें एक लाख 80 हजार अंत्योदय और 11.50 लाख प्राथमिक परिवार राशन कार्डधारी शामिल हैं।
इसके अलावा अन्य राशन कार्ड धारकों को भी सरकारी राशन की दुकानों से समान मात्रा में चीनी व नमक हर माह दिया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा के कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.

प्रति कार्ड 1% लाभांश दिया जाएगा
मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 23 लाख राशन कार्डधारियों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक दिया जाएगा. इसके लिए राशन डीलरों को प्रति कार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। लाभांश के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को सरकार तीन गैस रिफिल सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध करा रही है. इससे एक लाख 76 परिवार जुड़े हैं। फ्री गैस रिफिल का लाभ एक लाख 36 हजार परिवार उठा रहे हैं, लेकिन कुछ परिवारों ने फ्री गैस रिफिल सिलेंडर नहीं लिया है. इसके लिए अधिकारियों को पूरे राज्य में सर्वे करने और प्रत्येक जिले से इस संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.
पात्र लोगों के खातों में सीधे भुगतान पर विचार
मंत्री ने कहा कि कुछ लोग फ्री गैस रिफिल नहीं लेने का एक कारण यह भी हो सकता है कि संबंधित से कुछ राशि ली जाती है, हालांकि यह राशि बाद में वापस कर दी जाती है. मंत्री ने कहा कि गैस कंपनियों और विभाग को इसका परीक्षण करने को कहा गया है. यह भी विचार किया जा रहा है कि इसके लिए राशि सीधे पात्र लोगों के खातों में दी जाए।
राज्य के सभी 23 लाख राशन कार्ड धारकों को हर महीने सरकारी राशन की दुकानों से चीनी और नमक मिले, इसके लिए सरकार ने पहले ही बजट व्यवस्था कर ली है. अब यह प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला , जानिए इस मैच के बारे में सबकुछ

