देहरादून : आईपीएल के 16वें सीजन के 21वें लीग मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 2 विकेट से जीत के साथ अपने 2 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया। इस मैच में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने इसे 19.3 ओवर में ही हासिल कर लिया, जिसमें सिकंदर रजा ने 57 रन की अहम पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया. पंजाब की इस सीजन में यह तीसरी जीत है।

पंजाब की टीम ने पहले 6 ओवर में 3 विकेट गंवाए

160 के स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत मैच में खराब रही, जिसमें टीम को शून्य के स्कोर पर पहला झटका अथर्व तायडे के रूप में लगा। इसके बाद टीम को 17 के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और झटका लगा, जो 4 के निजी स्कोर पर युद्धवीर सिंह का शिकार बने।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट और हरप्रीत सिंह भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 28 रन की पार्टनरशिप की। शॉर्ट इस मैच में 22 गेंद पर 34 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जबकि पंजाब की टीम पहले 6 ओवर में सिर्फ 45 रन ही बना सकी और उसने अपने 3 विकेट भी गंवाए।

सिकंदर रजा ने एक छोर संभाला और टीम को लक्ष्य की ओर ले जाने की कोशिश की

पहले 6 ओवर में 3 विकेट गंवाकर सिकंदर राजा ने एक छोर से पंजाब किंग्स की पारी को संभाला और रन रेट बनाए रखने का काम किया. दूसरे छोर पर विकेटों की झड़ी लग गई, जिससे टीम को चौथा झटका 75 के स्कोर पर हरप्रीत सिंह भाटिया के रूप में लगा। इसके बाद टीम ने 112 के स्कोर पर कप्तान सैम करन के रूप में अपना 5वां विकेट गंवाया।

शाहरुख खान ने मैच खत्म कर पंजाब को रोमांचक जीत दिलाई

इस मैच में जब सिकंदर रजा 41 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे तो लखनऊ की टीम को अचानक वापसी का मौका मिला, लेकिन शाहरुख ने ऐसा नहीं होने दिया, जिसमें उन्होंने 10 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मैच में 2 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. लखनऊ के लिए युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए जबकि कृष्णप्पा गौतम और क्रुणाल पांड्या ने मैच में 1-1 विकेट लिया।

नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक को प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया