देहरादून  : राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है, जिससे वह देश की 59वीं मिस इंडिया बन गई हैं। नंदिनी गुप्ता (फेमिना मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता) ने श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को हराकर खिताब जीता।

ऐसे में श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग सेकेंड रनरअप घोषित किए गए. जीत के बाद नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।

सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रह चुकी हैं। इस बार मणिपुर में ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर की लड़कियों ने शिरकत की. सौंदर्य प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लड़कियों ने भाग लिया। इस जबरदस्त जीत के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं.

पिछले साल, सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि वह ताज से चूक गईं। बता दें कि मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी ने इस ताज को अपने नाम करने के लिए काफी मेहनत की है। नंदिनी को काफी समय से मॉडलिंग का शौक है। इसी सपने को पूरा कर वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रही हैं। नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और वर्तमान में लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट कर रही हैं। कहा जाता है कि नंदिनी ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने का सपना तब शुरू किया था जब वह सिर्फ 10 साल की थीं।

मसूरी: वीकेंड पर ऐसा है पहाड़ों की रानी का नजारा, 70 फीसदी होटल फुल, पर्यटकों की भीड़ से व्यापारी खुश