दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश अब चीन नहीं, बल्कि हमारा अपना देश भारत है। इस साल की शुरुआत में, वैश्विक विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में 2023 में सबसे अधिक आबादी होंगी, और अब संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के नवीनतम आंकड़ों ने इसकी पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएनएफपीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में अब चीन से बीस लाख ज्यादा लोग हैं और देश की आबादी 140 करोड़ को पार कर गई है। चीन की जन्म दर गिर गई है, और इस साल माइनस में दर्ज की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र संगठन ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं
यूएनएफपीए की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ शीर्षक के साथ जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि भारत की जनसंख्या अब 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की आबादी में 2.9 मिलियन का अंतर है। रिपोर्ट में नवीनतम आंकड़े ‘जनसांख्यिकीय संकेतक’ की श्रेणी के तहत दिए गए हैं।

पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से अधिक हो गई
संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में यह पहली बार है कि 1950 के बाद से भारत की जनसंख्या चीन से अधिक दर्ज की गई है, वास्तव में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी और 1950 संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या एकत्र करना शुरू किया था।

भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी भी है
UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 25% जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18% 10-19 वर्ष के आयु वर्ग में है, 26% 10-24 वर्ष के आयु वर्ग में है, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े , एक्टिव मरीजों की संख्या 350 पहुंची