मसूरी : मसूरी मासोनिक लॉज बस स्टैंड स्थित बिरयानी सेंटर में हुई चोरी को पुलिस ने 4 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. बताया जा रहा है कि दुकान का शटर नाबालिग किशोर ने खोला था। इसके बाद किशोर ने दुकान के अंदर रखा खाने का सामान चुरा लिया।

मसूरी पुलिस ने बताया कि किशोर के घरवालों ने नाबालिग को फटकार लगाई थी. डांट खाने से नाराज किशोर देर रात घर से निकल गया। घूमते-फिरते उसे बहुत भूख लगी थी। भूख लगने पर उसने मेसोनिक लॉज बस स्टैंड स्थित बिरयानी सेंटर का शटर साइड से खोल दिया। किशोर ने दुकान का शटर खोला और अंदर घुस गया। उसने दुकान के अंदर रखे कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान खाकर अपनी भूख मिटाई। किशोर अपने साथ कोल्ड ड्रिंक और खाने का कुछ सामान भी ले गया।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे: जिस दुकान पर नाबालिग ने चोरी की, उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे थे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को चोरी करने वाले किशोर का लिंक मिला. नाबालिग किशोर को पुलिस ने मसूरी के जीपी बैंड से पकड़ा है. इसके बाद किशोर को मसूरी थाने लाया गया।

पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसकी उम्र महज 12 साल है। पुलिस ने भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत के साथ उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाई रावत ने लैंसडाउन विधायक पर निशाना साधा