मसूरी : कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान का दायरा बढ़ा दिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत और कमिश्नर डॉ. आर. राजेश कुमार ने भी अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

आज खाघ सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के प्राविधानो के अनुसार जनपद देहरादून के मसूरी क्षेत्र अंतर्गत , डेयरी , होटल, रिसोर्ट , रेस्टोरेंट, के किचन और स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाघ लाइसेन्स , खाघ पदार्थों का रख रखाव हाईजिन अवस्था का निरीक्षण किया गया। मिलावट के संदेह के आधार पर खाघ विश्लेषक से जाच कराए जाने के अभिप्राय से खुला दूध का एक नमूना और दो पनीर ,सूजी का नमूना , होटल पिक्चर प्लेस से, और एक नमूना सूजी का आशियाना होटल कैमल बैंक रोड से, जाच हेतु लिए गए हैं , किकेंग बाजार मसूरी से शीतल पेय पदार्थ जाच हेतु इकट्ठा कर जांच हेतु प्रेषित किए गए। आज के अभियान में 20 से अधिक प्रकारों का आकस्मिक निरीक्षण कर कुल 6 नमूने जांच के लिए गए .

राज्य के विभिन्न जनपदों में मिलावटी खाघ पदार्थों के रोकथाम हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत जनपद देहरादून में कुल नमूने संग्रहित कर खाघ विश्लेषण शला रुद्रपुर को जांच हेतु प्रेषित किए गए। इस अभियान में दुग्ध एव दुग्ध उत्पाद , मसाले ,तेल , घी आदि के नमूने संग्रहण कर विशेष हयान केंद्रित किया गया। अभियान के तीसरे दिन सयुक्त रीम द्वारा देहरादून एव अन्य स्थानों में मसूरी स्थित होटल, डेरिया, थोक विक्रेताओं, मिष्ठान भंडार आदि के खाघ लाइसेंस की वैधता , फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड , भंडारण की स्थिति व हाईजिन मानक चेक किए गए, सभी खाघ कारोबारियों को खाघ लाइसेंस धारी अपूर्व आपूर्तिकर्ताओं से ही खाघ सामग्री क्रय करने की सख्त हिदायत दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू रावत, रमेश सिंह, संजय तिवारी, विजिलेंस इंस्पेक्टर जगदीश रतूड़ी व कांस्टेबल योगेंद्र , जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी भी शामिल रहे।

India Vs China Population 2023: भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, अब चीन नहीं