मसूरी। सिविल सेवा दिवस पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में एसडीएम मसूरी नंदन कुमार का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस बीच उनसे मसूरी के विकास में योगदान देने और एक स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने की अपेक्षा की जाती है।
एसडीएम कार्यालय में आयोजित सिविल सेवा दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में एसडीएम मसूरी नंदन कुमार का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया.
इस मौके पर महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि भारत की आजादी के बाद तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नवनियुक्त सिविल सेवा अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्बोधन दिया. जिसके बाद साल 2006 में 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे शुरू किया गया.उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शहर में कानून व्यवस्था बनाने और लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं. शहर में इन दिनों विकास कार्य चल रहे हैं जिसमें एसडीएम अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। नगरवासी उम्मीद करते हैं कि वे सीजन से पहले इन कार्यों को पूरा करेंगे और लोगों के प्रश्नों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।
इस मौके पर एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि वे शहर की समस्याओं का समय पर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही सभी के सहयोग से सीजन की शुरुआत तक सभी कार्यों को पूरा करने और शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने की व्यवस्था की जाएगी.
इस मौके पर अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई, मंजू चौहान, पुष्पा पुंडीर, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, निमिता नयाल,आदि मौजूद रहीं।
चारधाम यात्रा पंजीकरण, स्लॉट उपलब्ध नहीं होने को लेकर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का हंगामा

