मध्य दिल्ली में आईटीओ के पास विकास भवन में शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विकास भवन दिल्ली महिला आयोग (DCW) सहित कई सरकारी कार्यालयों की मेजबानी करता है।
अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
दिल्ली में आईटीओ के पास विकास भवन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी और यह कितनी भयानक है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

