मसूरी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2023 की शुरुआत हो चुकी है. सरकार लगातार सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और चारधाम यात्रा को आसान बनाने की कोशिश कर रही है. चारधाम यात्रा मार्ग पर हाईटेक चेकपोस्ट भी बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ चालक-परिचालक की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसा ही एक चेक पोस्ट मसूरी देहरादून रोड पर कुठाल गेट पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने किया।
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ग्रीन कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालु बिना दर्शन किए वापस न जाएं। चालकों और परिचालकों को परिवहन विभाग द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।साथ ही उनके रहने, खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। उनकी 10 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी दी जा रही है.
मंत्री रामदास ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर पांच हाईटेक चेकपोस्ट बनाए जाने हैं। जिनमें से तीन चेक पोस्ट पर काम शुरू हो चुका है। इनमें भद्रकाली (टिहरी), तपोवन (ऋषिकेश) और कुठालगेट (देहरादून) प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाया जाएगा। अभी तक 100 बसों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 200 सीएनजी और 60 इलेक्ट्रॉनिक बसें शामिल होंगी। मसूरी देहरादून रूट पर भी नई बसें चलाई जाएंगी।
परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा 2023 में चालक कल्याण योजना बनाई गई है। जिसमें शासन ने प्रथम चरण में 50 लाख की राशि रखी है। जिसमें चार धाम यात्रा के मार्ग में विश्राम स्थलों के साथ ही चालकों व परिचालकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही मंत्री रामदास ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को ट्रिप कार्ड भी बांटे।
पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान अंकिता भंडारी के परिवार से मिले ,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

