देहरादून : लाखामंडल में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है. जिससे चारधाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस शौचालय को पर्यटन विभाग ने तैयार तो कर लिया है, लेकिन यहां गंदगी का अंबार है। यह स्थान पांडवकालीन का होने के कारण यहां कई लोग आते हैं, लेकिन यहां के शौचालय बंद होने के कारण उन्हें दो चार दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले कई तीर्थयात्री लाखा मंडल भी जाते हैं, लेकिन वहां पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है. न तो साफ-सफाई है और न ही पानी की समुचित व्यवस्था। ऐसे में यात्रियों को स्थानीय लोगों के घर में बने शौचालयों पर निर्भर रहना पड़ता है।
लाखामंडल स्थित शिवमंदिर कार्य विकास समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा का कहना है कि जौनसार बावर की विरासत और पांडव नगरी लाखामंडल में करीब 8 साल पहले पर्यटन विभाग ने शौचालय का निर्माण कराया था. जिसमें पानी का बिल अधिक आने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। जिसके चलते 8 साल से सार्वजनिक शौचालय बंद है।
उन्होंने कहा कि शिव नगरी लाखा मंडल में आने वाले तीर्थयात्रियों को शौचालय की उचित सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगला बिस्सू उत्सव जौनसार बावर में आने वाला है। जिसमें काफी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने देहरादून डीएम से शौचालय में पानी का बिल माफ करने और संबंधित विभाग को पानी का कनेक्शन बहाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है.
समिति ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व इस संबंध में देहरादून की डीएम सोनिका सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया था. जिस पर डीएम सोनिका ने इस संबंध में कालसी स्थित जल संस्थान के अधिकारियों को भी निर्देशित किया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

