देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए हैं. उत्तराखंड में आज कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं। आज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 113 हो गई है. पूरे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 311 है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देहरादून में देखने को मिले हैं. देहरादून में आज कोरोना के 48 केस मिले हैं. इसके बाद रुद्रप्रयाग में कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं, जो चिंताजनक है. रुद्रप्रयाग बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा का पड़ाव है। आज से केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. उससे पहले कोरोना के मामले आने से परेशानी बढ़ती जा रही है.
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना के मामलों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी से उचित कोविड व्यवहार अपनाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मरीजों से निपटने के लिए अस्पतालों में अलग बेड की व्यवस्था की है.ऑक्सीजन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में चारधाम यात्रा को लेकर सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है.
बारिश और बर्फबारी के आसार पहाड़ी इलाकों में अप्रैल के अंत तक

