रुड़की के मैंगलोर में आज सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे रजवाह से खेतों में पानी पहुंचाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. खूनी संघर्ष में दो से तीन राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है. शिवमंगल व बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल मौके पर मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक पक्ष प्रियंकू, रमन और धर्मपाल और दूसरे पक्ष के सिदकपाल घायल हो गये.