मसूरी : प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज शाम में एक ट्रक माल रोड पर जा रहा था. पुश्ता धंसने के कारण वो माल रोड से नीचे गिरकर मसूरी देहरादून रोड पर आ गिरा. जिससे की मसूरी देहरादून NH पर दोनों तरफ जाम लग गया और मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल बताते है कि पिछले काफी समय से मसूरी माल रोड पर काम चल रहा है .

मसूरी में आज शाम मसूरी-दून मार्ग पर मलबे से लदा एक ट्रक मालरोड से नीचे गिर गया. इसी दौरान ट्रक चालक व उसका साथी घायल हो गए। वहीं माल रोड पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

मसूरी में बुधवार शाम मलबे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मसूरी-दून मार्ग पर मालरोड पर गिर गया. इसी दौरान ट्रक चालक व उसका साथी घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ट्रक चालक रघुवीर सिंह (52) पुत्र कुंदन सिंह निवासी घंडियाला ग्राम पोस्ट कैंप्टी जिला टिहरी गढ़वाल की चोटों के कारण की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल का इलाज चल रहा है।

कई वाहनों को नुकसान जानकारी के मुताबिक हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। माल रोड पर ट्रक गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

माल रोड पर अफरातफरी ट्रक के वहां गिरते ही माल रोड पर अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि ट्रक के गिरने के समय सड़क पर कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मसूरी में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगो में आक्रोश है और PWD की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं न कोई प्लानिंग है जहाँ पे मर्ज़ी आए वहाँ ज़रूर खोद देते हैं हम पिछले 2 महीने से ये हाल देख रहे है जिससे कि आम जानता परेशान है और लोगो का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने नाराज़गी व्यक्त की है।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने माल रोड पर नाराज़गी व्यक्त की है। मसूरी की जनता पर और पर्यटकों को परेशान करने की मंशा साफ़ है , ये कदम पर्यटन को कम करने की दिशा में है , जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं ।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है मगर अब तक इनका काम पूरा नहीं हुआ। जो कि पर्यटकों के लिए अच्छी बात नहीं है . अगर ये काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो हमे तो कुछ बड़ा सोचना होगा।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की जागरूकता मिशन शी की शुरुआत