चेन्नई: मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक पब्लिक इवेंट का है। दरअसल, एआर रहमान अपनी पत्नी के साथ ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ के म्यूजिक कंपोजर का अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो को हिंदी बोलने से मना कर दिया और उनसे तमिल में बात करने को कहा।

एआर रहमान की बात सुनकर पत्नी सायरा बानो असहज हो जाती हैं। सायरा आंखें बंद कर ‘हे भगवान’ कहती हैं। इस पर मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सायरा बानो का कहना है कि तमिल भाषा पर उनकी पकड़ ठीक नहीं है। इसलिए वह अब अंग्रेजी में बात करेंगे। सायरा सभी को गुड इवनिंग कहती हैं और कहती हैं कि उन्हें तमिल अच्छी तरह से नहीं आती। तो मुझे माफ कर दो। उनकी आवाज मेरी पसंदीदा है। मुझे इनकी आवाज से प्यार हुआ था।

आपको बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो ने साल 1995 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम खतीजा, रहीमा और अमीन है। ए.आर. रहमान ने विभिन्न भाषा फिल्म उद्योगों में संगीतकार के रूप में काम किया है, लेकिन तमिल के लिए एक अलग संबंध है। रहमान को 2010 में पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।

रहमान के पास 6 राष्ट्रीय पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी अवार्ड्स, एक बाफ्टा अवार्ड ( BAFTA), एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवार्ड्स और और 17 फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) हैं। रहमान के नाम सबसे महंगे कॉन्सर्ट टिकट बेचने का रिकॉर्ड भी है।

ऑपरेशन कावेरी: दिल्ली पहुंचा विमान भारतीयों को लेकर , लगे पीएम जिंदाबाद के नारे