देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 111 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. देहरादून जिले में सबसे अधिक 67 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में 311 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 890 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 111 कोरोना संक्रमित मिले। देहरादून जिले में 67, नैनीताल में 17, उधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और चंपावत जिले में दो-दो, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है. वहीं, इस दौरान 93 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। उपचाराधीन सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 311 पहुंच गई है।