उत्तरकाशी : टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई. जिला सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस बीच सांसद ने पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की भी जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सांसद द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग के तहत निर्माणाधीन मोटरेबल सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि की मुआवजा राशि का शीघ्र वितरण किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन राजमार्गों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ज्यादातर सड़कें खराब हो गई हैं और सुचारू आवाजाही के लिए जल्द ही उनकी मरम्मत की जानी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के विकासात्मक कार्यों को समयबद्धता के साथ धरातलीय स्वरूप प्रदान करने एवं जनता को तय समय में सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने औऱ अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

सांसद ने कहा कि जनता की अधिकांश शिकायतें और समस्याएं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नेटवर्क कनेक्टिविटी से संबंधित हैं। उन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सांसद ने कहा कि सभी पीएमजीएसवाई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। सांसद ने पुल निर्माण में हो रही देरी पर पीएमजीएसवाई से नाराजगी जताते हुए इसे एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कई ग्रामीणों की सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त किया है, सिंचाई नहरों की मरम्मत कार्य कराने की बात कही।

गंगोत्री विधायक ने अवगत कार्य कि पीएमजीएसवाई जिले में मै सड़क निर्माण के दौरान नहर एवं रास्तों के क्षतिग्रस्त के मरम्मत कार्य एवं प्रतिकर को बाटने मै विभाग देरी कर रहा हैं। सांसद ने सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। सांसद ने समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग और केंद्रीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास शहरी, दीन दयाल ज्योति योजना और ग्रामीण आदि की समीक्षा की।

इसके अलावा जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में जल जीवन मिशन में छूटे हुए मुद्दों को कवर करने का निर्देश दिया गया है।सांसद ने कृषि एवं उद्यान विभाग को फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही किसान और बागवानों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

सचिव जिला विकास समन्वय अनुश्रवण समिति/जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें.

सभा अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली,भटवाड़ी, मोरी बचन पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष बड़ाहाट रमेश सेमवाल,सीडीओ गौरव कुमार, डीडीओ सुमन राणा, सहित समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बाहुबली के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया