बड़कोट : खरादी में गंगोत्री भ्रमण के दौरान एक महिला पत्थर की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को बड़कोट सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैआंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा उम्र 46 पत्नी वैंकट रमन, निवासी अल्कापुरी कोथापेट हैदराबाद, शुक्रवार शाम दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुकी। शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम के लिए निकलते समय एक महिला श्रद्धालु पहाड़ी की ओर खड़े एक वाहन के पास जा रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई।
पत्थर गिरने से महिला के सिर में चोट आई है।घटना स्थल पर हंगामा मच जाने के बाद महिला के परिजन उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले आए। जहां महिला को भर्ती कराया गया। बड़कोट सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को नौगांव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

